फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ पड़ने पर कक्षा तीन के छात्र ने खुदकुशी की: बड़े भाई ने मारा था चाटा, जूते दिलवाने की कर रहा था जिद

Wed, 06 Dec 2023 10:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

छोटे भाई ने जिद करते हुए कहा था कि पहले जूते दिलवाओ उसके बाद स्कूल जाऊंगा। इस पर बड़े भाई ने उसके चाटा मार दिया था। इसके बाद बड़ा भाई स्कूल चला गया और छोटा नाराज होकर कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। गुस्से में आकर उसने रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां की डांट और भाई-बहन से झगड़ा हर घर की बात है, लेकिन डांट और झगड़े से नाराज होकर बच्चों द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। छोटी-छोटी बातों से बच्चों के मन में उलझन पैदा हो जाती है। वो गलत-सही का अंतर नहीं कर पाते और जान दे देते हैं। ऐसा ही एक मामला जिले में सामने आया है। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चे के स्वभाव को परखकर उनके साथ उसी तरह का व्यवहार करें।

विज्ञापन


पटवाई थाना क्षेत्र के कलरख गांव में बुधवार सुबह 10 बजे कक्षा तीन में पढ़ने वाला 12 वर्षीय छात्र और उसका 15 वर्षीय बड़ा भाई स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे थे। छोटे भाई ने जिद करते हुए कहा कि पहले जूते दिलवाओ उसके बाद स्कूल जाऊंगा। इस पर बड़े भाई ने उसके चाटा मार दिया। इसके बाद बड़ा भाई स्कूल चला गया और छोटा नाराज होकर कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया।

गुस्से में आकर उसने रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। करीब 11 बजे छत पर काम कर रही उसकी मां नीचे आई और कमरे का दरवाजा बंद देखा तो छोटे बेटे को आवाज लगाई। अंदर से जवाब न मिलने पर उसने घबराकर आसपास के लोगों को बुला लिया। लोगों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा तो छात्र का शव फंदे से लटक रहा था। बेटे का शव देख मां बेसुध हो गई। छात्र के पिता की 10 वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें