फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवती पर चाकू से हमला, बचाने पर युवक को भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस चंद्रनगर में बाइक पर पीछे बैठी युवती पर हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। बचाव के लिए आए परिचित युवक को भी पीटा। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव निवासी पूनम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 30 अक्तूबर को वह अपनी मां रेखा के साथ चंद्रनगर निवासी निगम के घर गई थी। पीड़िता के अनुसार, शाम के समय निगम उसे बाइक से घर छोड़ने के लिए जा रहा था। इस बीच चंद्रनगर बड़ा चौराहा पंप हाउस के पास आदर्श कॉलोनी निवासी पवन कश्यप, तरुण कश्यप, राहुल और दो अज्ञात ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसकी पीठ व दोनों हाथ में चोट आई। आरोप है कि बचाव करने पर आरोपियों ने निगम के साथ भी मारपीट की। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। उसने जिला अस्पताल में उपचार कराया।
थाना प्रभारी हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि घायल युवती की तहरीर के आधार पर तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में सामने आया कि युवती के भाई व आरोपी पवन कश्यप में पुरानी रंजिश है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि पुलिस विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें