ठाकुरद्वारा। एक ठेकेदार को प्रेमजाल में फंसा कर युवती और उसके परिजनों ने उससे 50 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवती और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव कुंडेसरा निवासी सुजीत सिंह हाल निवासी मोहल्ला ताली ठाकुरद्वारा में कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि वह ठेकेदारी का काम करता है। उसकी जान पहचान इंस्टाग्राम पर 2022 में उत्तराखंड के काशीपुर के एक मोहल्ला निवासी युवती से हुई। युवती ने धीरे-धीरे उससे जान पहचान बढ़ाई। फिर दोनों रिलेशनशिप में रहने लगे। कुछ दिन बाद उसने पैसों की मांग शुरू कर दी। पहले उसने जरूरत बता कर पांच लाख रुपये लिए। फिर कोचिंग की फीस के नाम पर रुपये लेने शुरू कर दिए।
आरोप है कि फिर युवती ने उस पर शादी करने के लिए दबाव डाला। मना करने पर उसे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस पर उसने दबाव में आकर उसने जसपुर के उप निबंधन कार्यालय में शादी का पंजीकरण करा लिया। सुजीत सिंह का आरोप है कि जब उसने युवती से गांव में रहने और अपने बीमार पिता की देखभाल करने को कहा तो उसने मना कर दिया। युवती के परिजन भी उसे धमकाते रहे और उससे पैसे लेते रहे। सुजीत सिंह का आरोप है कि युवती ने उसके बहन का भी नंबर ले लिया और उससे भी भाई को मुकदमे फंसाने की धमकी देकर रुपये लेते रहे। 10 मई 2026 को युवती और उसके परिजन उसके पशुपति के पास स्थित कार्यालय पर आए और उसे धमकाया। जान से मारने की धमकी दी। उसकी बहन ने भी भाई को दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देकर युवती के कई लाख रुपये लेने की जानकारी दी। सुजीत सिंह का कहना है कि इस प्रकार युवती और उसके परिजनों ने उसे ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपये की ठगी कर ली। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी जांच की जा रही है।