धड़ से अलग सिर को ढूंढने को लेकर परिजनों का हंगामा
धड़ से अलग सिर को ढूंढने को लेकर सैफनी पुलिस से मांग की गई। सहसपुर से आए मृतक के परिजनों ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि जब तक युवक का धड़ से अलग सिर को नहीं ढूंढ लेते तब तक वह पोस्टमार्टम नही कराएंगे।
इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझने का प्रयास करना शुरू किया। इस हत्या के बाद मृतक सोनू के पिता साबिर सैफनी स्थित अपनी ससुराल के निकट रह रहे एक परिवार पर हत्या का आरोप लगाने लगे। उनका आरोप था कि उनके बेटे को उस परिवार की युवती ने फोन करके बुलाया था।
उस परिवार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भी परिजन पुलिस से अड़े हुए थे। मामले की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने युवती, उसके भाई को पूछताछ के लिए थाने बुला लिया। इसी बीच पूछताछ को बुलाए गए युवती और युवक के पिता भी थाने पहुंच गया।
थाने में मौजूद मृतक के परिजन और पूछताछ के लिए बुलाए गए युवक-युवती के पिता के बीच जमकर नोकझोंक को गई। इसी बात को लेकर हंगामा शुरू हो गया। हंगामे को देखकर पुलिस ने युवक-युवती के पिता को दौड़कर हिरासत में ले लिया।
पुलिस के काफी प्रयास के बाद मृतक के परिजन पोस्टमार्टम करने की लिए मान गए। इसके बाद सैफनी पुलिस ने तकरीबन साढ़े तीन बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए रामपुर भेजा।
हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमों का हुआ गठन
सोनू की हत्या के खुलासे के लिए एसपी विद्या सागर मिश्र द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया है। जिसमे सर्विलांस टीम, एसओजी टीम और सैफनी पुलिस खुलासे के लिए लगी हुई। यही टीम इस हत्याकांड का खुलासा करेंगी। वहीं दूसरी ओर फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से कुछ साक्ष्य इकट्ठे किए है। जिन्हें लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा।
सीडीआर से हो सकता है खुलासा
सोनू हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने कई मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगा दिया है। साथ ही कई नंबरों की सीडीआर निकाले गए हैं। पुलिस सीडीआर से हत्या का राजफाश कर सकती है। वहीं इस हत्याकांड में मृतक युवक का पिता प्रेम प्रसंग बता रहा है।
उनका कहना है कि 9 सितंबर को घर से छह बजे निकला था। सैफनी के जटपुरा गांव में शादी का हवाला देकर आया था। लेकिन जटपुरा में कोई शादी नहीं थी। अब 11 सितंबर को तीन दिनों के बाद उसका बिना सिर के धड़ मिला है। मृतक के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे सैफनी निवासी एक युवती ने फोन कर बुलाया था।
युवक घर से सैफनी के जटपुरा में शादी की बात भी कहकर आया था। हालांकि पुलिस ने प्रेम प्रसंग को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। उधर सूचना के बाद एसपी विद्यासागर मिश्र घटना स्थल का मुआयना करने पहुंच गए। सोनू की हत्या के बाद उसके सिर को गर्दन से अलग कर दिया। घटना स्थल पर सिर नही मिला है।