फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मच गया कोहराम

Sun, 03 Mar 2024 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

बहन की शादी के कार्ड बांटने गए भाई को बाइक में दूसरे ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलारी कोतवाली के खाबरी अव्वल गांव निवासी राजू (25) पुत्र स्व. रामफल सिंह तीन दिन पहले सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे से पहले वह अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था।

विज्ञापन


राजू सिंह की सबसे छोटी बहन लक्ष्मी की 14 मार्च को शादी है। उसकी बरात सोनीपत से आएगी। बहन की शादी की तैयारियों में राजू सिंह काफी भागदौड़ कर रहा था। 28 फरवरी की दोपहर बाद वह बाइक से रामपुर जनपद के सेफनी कस्बा स्थित अपनी रिश्तेदारी में बहन की शादी का कार्ड देने जा रहा था।

कोतवाली बिलारी क्षेत्र में शाहबाद रोड पर मिलक नगलिया जट गांव के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने राजू की बाइक में टक्कर मार दी। राजू की बाइक आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और वह सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन


पता चला है कि राजू ने हेलमेट नहीं लगाया था। राहगीरों की सूचना पर घायल राजू को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देकर उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार देर शाम उसकी मौत हो गई। राजू की माता कमलेश देवी की ओर से अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ कोतवाली में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। राजू दैनिक मजदूर था और अपने परिवार का अकेला सहारा था।

परिवार में बड़े भाई तेजपाल के अलावा सबसे छोटी बहन लक्ष्मी और माता कमलेश देवी है। चार बड़ी बहनों की पहले ही शादी हो चुकी है, जबकि बड़ा भाई पत्नी और बच्चों के साथ अलग रहता है। राजू की शादी तीन साल पहले दिल्ली के शादीपुर डिपो निवासी ज्योति के साथ हुई थी।

पति पत्नी में कुछ समय पहले अनबन हो जाने की वजह से ज्योति अपने मायके दिल्ली में ही रह रही है। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें