नया मुरादाबाद के पाकबड़ा स्थित सुपरटेक निवासी सचिन जैन ने सोमवार को पांच मंजिले से छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सचिन को सांई अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सचिन सुपरटेक के ब्लॉक ए-606 में रहता था। पुलिस को आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही कोई सुसाइड नोट मिला है। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। परिजनों में कोहराम मच गया है।