फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना आ गया है कोई नहीं बचेगा, युवक ने ब्लेड से गर्दन काटकर दी जान

Thu, 16 Apr 2020 09:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
रामपुर जिले में कोरोना को लेकर बहकी-बहकी बातें करने वाले युवक ने बुधवार को ब्लेड से गर्दन काटकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


उसके परिजनों ने पुलिस को लिखकर दे दिया है कि वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। कारीगर का काम करने वाला फैसल (26) अपनी मां और बहन के साथ कांशीराम कॉलोनी में रहता था। 

उसका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था। कुछ साल पहले उसके पिता और दो बहनों की मौत हो गई थी, जिससे वह सदमे में आ गया था। जिस दिन से लॉकडाउन हुआ था, उस दिन वह पुरानागंज स्थित अपने घर चला गया था। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि वह कोरोना को लेकर बहकी-बहकी बातें किया करता था। कहता था कोरोना आ गया है कोई नहीं बचेगा। कभी कहता था पुलिस पकड़कर ले जाएगी। 
 
विज्ञापन

उसके बहनोई वाजिद का कहना है कि बुधवार की सुबह वह राशन लेने के लिए गया था और घर की महिलाएं छत पर थीं। इस दौरान फैसल ने ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। महिलाओं ने उसे खून से लथपथ देखा तो शोर मच गया। 

मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद सीओ सिटी वीके शर्मा और गंज इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए। परिजनों का बयान दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें