फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जिला अस्पताल के गेट के पास युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला अस्पताल के गेट के पास कुछ लोगों ने बिलारी के दो युवकों को घेर लिया और उसकी पिटाई की। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिलारी थानाक्षेत्र के स्योडारा निवासी किशन पाल ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 10 नवंबर की सुबह 11 बजे वह अपने चचेरे भाई विष्णु का एक्सरे कराने जिला अस्पताल आया था। जिला अस्पताल गेट के पास प्रेमशंकर उसका भाई हरज्ञान सिंह और साथी राजेंद्र कुमार यादव और इनके साथी मिल गए। उन्होंने विष्णु को देखते ही मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा होने पर लोग जुटे तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें