फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर हमले में आरोपी रहा जंग बहादुर हुआ घर में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर हमले में आरोपी रहे मो. शरीफ की हत्या और धमकी मिलने के बाद मूंढापांडे क्षेत्र में रहने वाला जंग बहादुर उर्फ बाबा भी अपने घर में कैद हो गया है। इस हमले में जंग बहादुर को रामपुर की कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी लेकिन हाईकोर्ट से अन्य आरोपियों के साथ जंग बहादुर को भी बरी कर दिया था। उधर, पुलिस ने भी जंग बहादुर की निगरानी बढ़ा दी है। इसके अलावा खुफिया तंत्र भी अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

31 दिसंबर 2007 की देर रात रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हमला हुआ था। इस हमले में सात जवान शहीद हो गए थे, जबकि एक रिक्शा चालक की भी मौत हो गई थी। इस हमले में रामपुर के सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मो. शरीफ, इमरान शहजाद, मो. फारुख, सबाउद्दीन के साथ ही मूंढापांडे के मिलक कामरू निवासी जंग बहादुर को भी आरोपी बनाया था। उस वक्त जंग बहादुर रामपुर सीआरपीएफ कैंप के पास ही टायर पंक्चर की दुकान चलाता था। इस मामले में रामपुर कोर्ट ने दो नवंबर 2019 को मो. शरीफ, इमरान शहजाद, मो. फारुख और सबाउद्दीन को फांसी की सजा सुनाई थी जबकि जंग बहादुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 29 अक्तूबर 2025 को हाईकोर्ट ने सभी को बरी कर दिया था। मंगलवार को रामपुर के खजुरिया थाना क्षेत्र के आकिलपुर उर्फ बदनपुर निवासी मो. शरीफ को बाइक सवारों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के समय मो. शरीफ थाने में हाजिरी लगाकर लौट रहा था। झारखंड निवासी राहुल सिंह के नाम से की गई एक पोस्ट में इस हत्या की जिम्मेदारी ली गई थी। साथ ही हमले में आरोपी रहे दूसरे लोगों से भी बदला लेने की बात कही गई। मूंढापांडे क्षेत्र के मिलक कामरू निवासी जंग बहादुर उर्फ बाबा भी मूंढापांडे थाने में हाजिरी लगाता है। अगर वह थाने हाजिरी लगाने नहीं पहुंचता है तो पुलिस उसके घर जाती है। मो. शरीफ की हत्या और राहुल सिंह की धमकी के बाद जंग बहादुर उर्फ बाबा भी अपने घर में कैद हो गया है। उसने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। परिवार के लोग भी जंग बहादुर उर्फ बाबा पर नजर रख रहे हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मूंढापांडे थाने की पुलिस को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध लोगों की निगरानी करने के साथ ही जंग बहादुर उर्फ बाबा और उनके परिवार के संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा परिवार से बात कर कहा कि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें