फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवा अधिवक्ताओं को मिले मासिक खर्च, भेजा गया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कचहरी में प्रैक्टिस कर रहे युवा अधिवक्ताओं बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर मासिक खर्च की मांग रखी है। उन्होंने दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता के जरिए यह ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में उन्होंने बताया कि वह सभी अधिवक्ता बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में नामांकित हैं। इसके अलावा मुरादाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य भी हैं। हम वकालत के पेशे के शुरुआती चरण में हैं। जिस कारण आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। प्रैक्टिस स्थापित करने में समय लगता है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने सभी राज्यों के जूनियर वकीलों के लिए शहरी क्षेत्र में बीस हजार और ग्रामीण क्षेत्र में 15 हजार प्रति माह की न्यूनतम स्टाइपेंड (खर्चा) देने की सिफारिश की है। उत्तर प्रदेश के युवा अधिवक्ताओं के लिए प्रतिमाह स्टाइपेंड (खर्च) की व्यवस्था लागू की जाए। इस दौरान कुशल शर्मा, संदीप कुमार, रणजीत सिंह, सलमा, सिमरन चौधरी, विवेक कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें