मुरादाबाद। यस (यंग एंटरप्रेन्योर्स सोसाइटी) ने हॉलीडे रीजेंसी में शनिवार को इंडस्ट्री कनेक्ट एंड ऑनरिंग एक्सीलेंस कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और हस्तशिल्प क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 18 विशिष्ट हस्तियों को यस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ईपीसीएच महानिदेशक व आईईएमएल चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार, ईपीसीएच चेयरमैन डॉ. नीरज खन्ना और एसपीए (सोर्सिंग प्रोफेशनल्स अलायंस) के चेयरमैन अमूल मेहरोत्रा, मेयर विनोद अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में ओमसंस परिवार की ओर से दो कारीगरों को प्लॉट दिए गए। वहीं पद्मश्री दिलशाद हुसैन और पद्मश्री बाबूलाल यादव को 51-51 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में यस और एसपीए के बीच व्यापार विस्तार और आपसी सहयोग को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए। यस चेयरमैन जेपी सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य उद्योग, व्यापार और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है, ताकि युवाओं और उद्यमियों को नए अवसर मिल सकें। इस दौरान मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नावेद उर रहमान समेत आदि मौजूद रहे।
00
इन्हें किया गया सम्मानित
नाम-क्षेत्र
शिखा गुप्ता-सामाजिक सेवा एवं सामुदायिक कल्याण
स्नेह लता अग्रवाल-विद्यालयी शिक्षा एवं सामाजिक कार्य
ज्योति गुप्ता-विद्यालयी शिक्षा
डॉ. जगदीश प्रसाद कोठारी-आध्यात्मिकता एवं मानवीय मूल्य
पद्मश्री बाबूलाल यादव-विरासत, कला एवं शिल्प संरक्षण
डॉ. अनुराग मेहरोत्रा-उन्नत चिकित्सा सेवाएं
डॉ. दिशांतार गोयल-मनोचिकित्सा एवं मानसिक स्वास्थ्य
अनिल सिंघल-विद्यालयी शिक्षा
राजीव कोठीवाल-चिकित्सा एवं व्यावसायिक शिक्षा
किशन लाल धल्ल-उद्योग क्षेत्र में अग्रणी योगदान
अभिषेक अग्रवाल-नव उत्पाद विकास
राकेश आहूजा एवं मनोज आहूजा-आतिथ्य एवं अतिथि सेवाएं
महेश चंद्र अग्रवाल-आतिथ्य नेतृत्व
नजमुल इस्लाम-जनसेवा एवं कारीगर कल्याण
विपिन गुप्ता-पर्यावरण संरक्षण
मनहर समीर-पैकेजिंग समाधान विकास
गुरविंदर सिंह-नेत्रदान प्रोत्साहन
हिमांशु कुमार एवं आकाश कुमार-फिजिकल फिटनेस में योगदान