फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गंज से गुरहट्टी तक जाम, 300 मीटर चलने में लगा आधा घंटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के गंज बाजार से गुरहट्टी तक शनिवार को शाम साढ़े पांच बजे जाम के हालात रहे। स्थिति यह रही कि 300 मीटर दूरी तय करने में लोगों को 20 से 30 मिनट तक लग गए। सड़क पर दो पहिया और ई-रिक्शा वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गंज से गुरहट्टी तक कपड़ा, बर्तन, जनरल स्टोर व थोक व्यापार की सैकड़ों दुकानें हैं, जहां हजारों ग्राहक खरीदारी करने आते हैं। इस बाजार की सबसे बड़ी समस्या सड़क किनारे होने वाली अवैध पार्किंग है। कई दुकानों के सामने ग्राहक अपने वाहन खड़े कर देते हैं। इसकी वजह से सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। दूसरी तरफ ई-रिक्शा चालक सवारी के इंतजार में सड़क पर वाहन रोक देते हैं। इससे पीछे वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है।
व्यापारियों का कहना है कि लगातार लगने वाले जाम का असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। कुछ ग्राहक बाजार की भीड़ और जाम देखकर बिना खरीदारी किए वापस लौट जाते हैं। इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग को शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका।
विज्ञापन

00
जाम लगने के कारण

-सड़क किनारे लगातार हो रही अवैध पार्किंग

-ई-रिक्शा और ऑटो के लिए रूट व जोन तय नहीं

-बाजार में अतिक्रमण से कम हो गई सड़क की चौड़ाई
-ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती का अभाव
-शाम के समय जरूरत से ज्यादा वाहनों का दबाव
00
लोग बोले
-यहां रोजाना जाम लगना आम बात हो गई है। ग्राहक दुकान तक पहुंचने में परेशान होते हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। कई बार ग्राहक वापस लौट जाते हैं।-गौरव, दुकानदार
-बाजार में जगह कम है और गाड़ियां ज्यादा हैं। ई-रिक्शा चालक सवारी बैठाने के लिए सड़क किनारे वाहन खड़ा कर देते हैं। इसकी वजह से जाम की और समस्या बढ़ जाती है।-संजय, दुकानदार
-गंज से गुरहट्टी तक निकलना सबसे मुश्किल हो गया है। पांच मिनट का रास्ता तय करने में आधा घंटा लग जाता है। रोजाना लगभग यही स्थिति रहती है।-सोनू, दुकानदार
-सड़क के दोनों तरफ अवैध पार्किंग बड़ी समस्या है। जब तक इस पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक जाम खत्म नहीं हो सकता है।- राहुल गुप्ता, दुकानदार
-ई-रिक्शाओं की वजह से बाजार में सबसे ज्यादा जाम लगता है। बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। शाम को सबसे ज्यादा जाम लगता है।-अनुज गुप्ता, दुकानदार
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें