फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सिंगल्स में विजेता और डबल्स में उपविजेता बने यशपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के मास्टर वर्ग के टेनिस खिलाड़ी यशपोल अरोड़ा ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए गुड़गांव में खेली गई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दोहरी सफलता हासिल की है। यशपाल ने 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की स्पर्धा के सिंगल्स में विजेता और डबल्स में उप विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

गुड़गांव में खेले गए द टेनिस प्रोजेक्ट आईएफटीएम टेनिस टूर्नामेंट-2025 में सिंगल्स कैटेगरी में हिमांशु धर को 6-0, 6-0 के अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने एसएन वरिष्ठ को 6-3, 6-3 के अंतर से हराया। इसके बाद सेमीफाइनल मैच में यशपाल ने अनिल निगम को 6-3. 6-4 के अंतर से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। फाइनल मैच के पहले सेट में कर्नल नेहरू ने 3-6 के अंतर से यशपाल को हरा दिया। इसके बाद यशपाल ने शानदार वापसी की और दूसरे सेट में 4-1 से बढ़त बनाई। कर्नल नेहरू ने इसी स्कोर पर अपनी हार स्वीकार कर ली और विजेता ट्रॉफी यशपाल अरोड़ा के नाम रही।
डबल्स कैटेगरी में यशपाल अरोड़ा ने अपने लखनऊ के जोड़ीदार अनिल कुमार के साथ क्वार्टर फाइनल में कर्नल शिबू मैथ्यूज और सुभाष चंद्र शर्मा की जोड़ी को 6-2, 6-1 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मैच में टीएस गंभीर और हिमांशु धर की जोड़ी को 6-0, 6-1 के अंतर से हराया। इसके बाद फाइनल मैच में नंबर-1 सीड की जोड़ी पुनीत गुप्ता और कर्नल नेहरू की जोड़ी ने यशपाल और अनिल की जोड़ी को कड़ी चुनौती दी।
विज्ञापन

पुनीत और कर्नल नेहरू की जोड़ी ने पहले सेट में 6-3 से बढ़त बनाई। दूसरे सेट और सुपर टाई ब्रेक में भी पुनीत और कर्नल की जोड़ी ने जीत दर्ज की। फाइनल मैच में हारने के बाद यशपाल और अनिल की जोड़ी को उपविजेता ट्रॉफी से ही संतोष करना पड़ा। बता दें कि यशपाल ने पिछले तीन महीने में 11 बार विजेता और चार बार उपविजेता बने हैं। यशपाल अब 22 से 24 मार्च तक देहरादून में होने वाली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें