फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मैंने निकाह पढ़ लिया है... तुम रसीद पर साइन कर देना, फिर होटल में बुलाया, अकेली देख दरिंदगी की

Tue, 06 Feb 2024 08:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद की युवती ने युवक पर निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसकी शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया है। युवती का कहना है कि युवक से उसकी लंबे समय से जान पहचान थी। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में युवती ने दर्ज कराया केस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे होटल में ले गया। जहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित युवती ने सिविल लाइंस थाने में चक्कर की मिलक निवासी रिजवान के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें युवती ने बताया कि आरोपी से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। एक दिन आरोपी शादी का झांसा देकर उसे होटल में ले गया। वहां आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से अश्लील फोटो भी बना लिए थे। इसके बाद आरोपी फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करता रहा। शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो आरोपी ने फोन पर निकाह करने की बात कही।
विज्ञापन


एक दिन कॉल करके बोला अब निकाह हो रहा है, मौलाना की आवाज भी सुनवाई। इसके बाद बोला की मैंने निकाह पढ़ लिया है तुम रसीद पर साइन कर देना। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

11 जनवरी को उसने आरोपी से कहा कि वह उसे अपने घर ले चले। इस बात पर आरोपी भड़क गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें