फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कनेक्शनों से चलते मिले सात कारखाने

विज्ञापन
गलशहीद में बिजली विभाग का छापा। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। विद्युत वितरण खंड तृतीय में सात कारखाने घरेलू कनेक्शन से चलते हुए मिले। बिजली विभाग की टीम ने सभी के कनेक्शन काटते हुए जुर्माने की कार्रवाई की है। वहीं, 10 हजार से अधिक के बकायदारों के कनेक्शन काटे गए। उनके मीटर उतार लिए गए। करीब 150 मीटर विभाग की टीम ने उतार लिए।
विज्ञापन

रविवार को वाजिद नगर, मीनार वाली मस्जिद, दो कुएं वाली मस्जिद, बकरी का हाता आदि आदि क्षेत्रों में विद्युत विभाग की टीम ने रेड की। इस दौरान बिजली चोरी के 29 मामले पकड़े गए। इनमें सात कारखाने घरेलू कनेक्शन से चल रहे थे। कटिया कनेक्शन और मीटर बाईपास के जरिये बिजली चोरी के 15 मामले और सात मीटर टैंपर्ड पाए गए हैं। टीम ने सभी के कनेक्शन काटकर जुर्माने की कार्रवाई की है। इस दौरान एसडीओ राजवीर कटारिया, जेई शिव कुमार मौर्य समेत लाइन स्टाफ और पीएसी टीम मौजूद रही।
उधर, रविवार को शहर में विद्युत वितरण खंड प्रथम और द्वितीय में संयुक्त रेड की गई। कांशीराम नगर, दौलत बाग, दीवान का बाजार, टाउन डॉल, जिगर कालोनी आदि क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ एसडीओ, जेई, एई मीटर और लाइन स्टाफ पहुंचा। जिन उपभोक्ताओं पर छह माह से अधिक की अवधि और 10 हजार रुपये से अधिक का बकाया था। उनका कनेक्शन काट दिया गया। सबसे ज्यादा बकायेदार एसडीओ (6) गौरव कुमार के क्षेत्र में थे। उनके क्षेत्र से सबसे ज्यादा 70 मीटर उतारे गए। इसके अलावा एसडीओ (4) अजय कश्यप, एसडीओ (5) अवनीश कुमार आदि ने जेई, एई मीटर और लाइन स्टाफ के साथ मिलकर कुल 80 बकायेदार उपभोक्ताओं के मीटर उतारे। एक्सईएन ललित चौहान ने बताया कि राजस्व आपूर्ति के लिए यह कार्रवाई की गई है। बकायेदार उपभोक्ता जब तक पूरी रकम जमा नहीं कर देते तब तक उन्हें दोबारा कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। अधिशासी अभियंता के मुताबिक लक्ष्य के सापेक्ष 90 फीसदी राजस्व अर्जित हो चुका है। शहर में 10 फीसदी काम बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें