फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजद नगर में बिजली टीम को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला के आजाद नगर में शुक्रवार रात फाल्ट ठीक करने गई बिजली टीम को लोगों ने घेर लिया और मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। पुलिसने जेई की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

टीपीनगर बिजली घर से जुड़े आजादनगर में शुक्रवार देर रात आंधी चलने से बिजली तार टूट गई थी। जिससे बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। सूचना मिलने पर टीपीनगर बिजली घर से एसएसओ, लाइन स्टाफ फाल्ट ठीक करने पहुुंचे थे। इसी दौरान वहां लोग इकट्ठा हो गए और बिजली टीम को घेर कर पीटना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और बिजली कर्मचारियों को बचाया। मझोला थाना प्रभारी ने बताया कि जेई की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें