फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फाउंटेन पार्क का काम पूरा, जल्द होगा उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के लोग जल्द ही म्यूजिकल फाउंटेन शो का आनंद ले सकेंगे। स्मार्ट सिटी की ओर से आवास विकास सेक्टर-7 में तैयार किए गए स्पंदन सरोवर का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 31 मार्च को इसका ट्रायल किया जाएगा, जिसके बाद इस पार्क का उद्घाटन कराया जाएगा। माना जा रहा है कि अप्रैल में ही यह म्यूजिकल फाउंटेन पार्क शहरवासियों के लिए खुल जाएगा, जहां लोग लेजर शो का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन

म्यूजिकल फाउंटेन शो का इससे पहले नए साल की पूर्व संध्या पर भी ट्रायल किया गया था। इस दिन बड़ी संख्या में लोग लेजर शो देखने पहुंचे थे। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त व महापौर की मौजूदगी में म्यूजिकल फाउंटेन शो का ट्रायल हुआ था। इसमें वाटर स्क्रीन पर लोगों ने मुफ्त में लेजर शो का आनंद लिया था।
करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से आवास विकास फेस-दो के सेक्टर सात में तैयार किए गए इस म्यूजिकल फाउंटेन शो के उद्घाटन की तारीख जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार तालाब में फिटिंग संबंधी सभी काम लगभग पूरे हो चुके हैं। लोगों के बैठने के लिए आधुनिक सीढ़ियां और बेंच भी लगा दी गई हैं। अब पार्क के संचालन के लिए किराया तय करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों का मानना है कि अप्रैल में म्यूजिकल फाउंटेन शो का उद्घाटन हो सकता है। अधिकारियों के अनुसार म्यूजिकल फाउंटेन पार्क में लगभग 100 मीटर ऊंचे पानी के फव्वारे बनाने वाली वाटर स्क्रीन पर लेजर लाइट के माध्यम से शो दिखाए जाएंगे। हर दिन तीन शो दिखाए जाएंगे, जिसकी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। इसमें धरोहर और डाक्यूमेंट्री व अन्य थीम के स्क्रिप्ट शो तैयार किए जा रहे हैं।

- स्पंनद सरोवर का काम लगभग पूरा हो चुका है। लेजर शो के स्क्रिप्ट तैयार कराए जा रहे हैं। जल्द ही इसका उद्घाटन कराए जाने की तैयारी है। - एके मित्तल, मुख्य अभियंता, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें