फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गुरुजी मोबाइल नंबर लिख दिया है... पास कर देना, बाद में बात कर लेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों ने पास होने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं में मोबाइल नंबर तक लिख दिए हैं। यह भी लिखा है कि पास कर देना, बाद में बात कर लेंगे। परीक्षकों का कहना है कि विद्यार्थियों के इस तरह के अनुरोध से मूल्यांकन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।
विज्ञापन

अंक उत्तर पुस्तिका में लिखे जवाब के अनुसार ही दिए जा रहे हैं। वहीं दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं परखीं। उनका कहना है कि केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं।
रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान विषय की उत्तर पुस्तिकाओं में पास होने के लिए अनुरोध पत्र ज्यादा लिखे गए हैं। एक परीक्षक ने बताया कि बुधवार को भी दो-तीन उत्तर पुस्तिका में फोन नंबर था और बृहस्पतिवार को भी मोबाइल नंबर लिखे हुए थे।
विज्ञापन

इसके अलावा एक छात्र ने लिखा कि पिताजी की बीमारी की वजह से पढ़ाई अच्छे से नहीं कर पाया हूं। पास कर देना। वहीं छात्रा ने लिखा कि यदि मैं फेल हो गई तो परिवार वाले पढ़ाई छुड़वा देंगे। वहीं, दूसरे केंद्र पर विज्ञान की उत्तर पुस्तिका में एक परीक्षक को सौ-सौ रुपये के दो नोट मिले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें