फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला आयोग की सदस्य ने शिविर लगाकर की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन बुधवार को मुरादाबाद पहुंची, उन्होंने यहां सर्किट हाउस में शिविर लगाकर महिलाओं से जुड़े 10 मामलों की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घरेलू विवाद, दहेज, पारिवारिक कलह जैसे महिला उत्पीड़न के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें, ताकि पीड़िकाओं को समय पर न्याय मिल पाए। उन्होंने यहां तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की।
विज्ञापन

संगीता जैन ने 10 मामलों को सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकरणों का शीघ्र, निष्पक्ष और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि महिला आयोग के समक्ष आने वाले अधिकांश मामले महिला थाने से संबंधित होते हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना जाए और अनावश्यक देरी से बचा जाए। आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई शिविर का उद्देश्य महिलाओं को न्याय दिलाने के साथ-साथ प्रशासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करना भी है। शिविर में पहुंची महिलाओं ने आयोग के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जताई। इस दौरान सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्र भूषण आदि मौजूद रहे।
-

अस्पताल और थानों का किया निरीक्षण
- राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन ने जनसुनवाई के बाद महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने महिलाओं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कंगारू मातृ सुरक्षा इकाई, स्तनपान प्रबंधन इकाई, एसएनसीयू, दवा वितरण कक्ष आदि इकाइयों को देखा। उन्होंने महिला थाना, सिविल लाइन थाना और जिला कारागार का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें