फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवंतिका कालोनी में महिला ने फांसी लगाकर दी जान 

Wed, 20 Apr 2016 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
फांसी
विज्ञापन
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की अवंतिका कालोनी में मंगलवार की रात परचून की दुकान स्वामी की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने अपने बच्चे को पीट दिया था। पति ने इसका विरोध किया और उसने पत्नी को डांट फटकार लगाई। जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। खबर मिलने पर मायके वाले भी आ गए।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की। लेकिन मायके वालों ने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। अवंतिका कालोनी में रहने वाले मनीष कुमार गुप्ता की परचून की दुकान है। मंगलवार की रात मनीष का दो साल का बेटा चीनू घर में खेल रहा था। जबकि उसकी मां चांदनी गुप्ता उसे दूध पिलाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन उसने दूध नहीं पिया।

जिससे गुस्साई चांदनी ने चीनू को पीट दिया था। इस बात पर मनीष चांदनी पर भड़क गया और उसने चांदनी की पिटाई कर दी। जिससे क्षुब्ध होकर चांदनी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पंखे पर झूलकर जान दे दी। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजन घबरा गए। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। देखा तो चांदनी फंदे पर लटकी हुई थी। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। खबर मिलने पर मायके वाले भी आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस बीपी बालियान ने बताया कि मायके वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। अगर कोई तहरीर आएगी तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें