फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहमान बन आए बदमाशों ने महिला को गला घोंटकर मारा

Fri, 24 Nov 2017 02:05 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांठ में म‌ह‌िला की हत्या कर दी गई - फोटो : net image
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव में बुधवार रात महिला नईम जहां (35) की गला घाेंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने नईम जहां की छह साल की बेटी का भी दुपट्टे से गला घोंट दिया और उसे मरा समझकर भाग निकले। बाद में होश में आई बेटी ने पुलिस को बताया कि हत्यारे तीन थे। इनमें एक बूढ़ा था, दो लड़के थे।
विज्ञापन


वे शाम को मेहमान बनकर आए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई है। घर में आरोपियों का लाल रंग का मफलर भी मिला है। नईम जहां का विवाह 15 साल पहले डिलारी क्षेत्र के गांव मुस्तापुर बहेड़ा निवासी नूरहसन से हुआ था। नूरहसन रोजगार सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। ससुराल वालों से अनबन रहने पर नईम जहां छह साल से मायके में रह रही थी। नईम वारदात के वक्त अपनी छोटी बेटी महक (6) के साथ घर में अकेली थी। बुधवार शाम साढे़ सात बजे तीन लोग उसके घर पर मेहमान बनकर आए। देर रात उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें