फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला श्रद्धालुओं ने किया मंदिरों में माता का गुणगान

Fri, 26 Sep 2025 05:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद

सार

कांठ नगर में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। विभिन्न मंदिरों में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए और देवी से आशीर्वाद की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांठ। बृहस्पतिवार को भी तीसरे शारदीय नवरात्र के अवसर पर उपवास रखकर मां चंद्रघंटा की आराधना की गई।
विज्ञापन

कांठ नगर की पुरानी गुड़ मंड़ी स्थित माता महाकाली मंदिर से क्षेत्र के लोगों की बड़ी आस्था जुड़ी है। चैत्र और शारदीय नवरात्र में यहां नौ दिन तक मां की आराधना का क्रम चलता रहता है। कोई माता की पोशाक चढ़ाता है तो कोई घंटा लेकर आता है।
विज्ञापन

चांदी छत्र चढ़ाऩे वालों की भी कोई कमी नहीं रहती। बृहस्पतिवार को भी दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है। इसके अलावा बम बटक स्थित मां काली मंदिर, श्रीराम ज्योति मंदिर पर महिलाओं ने ढोलक मंजीरों के साथ मामा महामाई का गुणगान किया। इसी के साथ माननगर वाल्मीकि मंदिर, मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर, विशनपुरा शिव मंदिर, संत रविदास मंदिर, चामुंडा मंदिर, माहेश्वरी मंदिर पट्टीवाला, अन्नपूर्णा मंदिर पट्टीवाला, घोसीपुरा स्थित शिव मोहनी मंदिर आदि पर महिलाओं ने मा चंद्रघंटा प्रसन्न करके आशीर्वाद पाने के लिए भजन कीर्तन किए। चामुंडा स्थलों पर भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर देवी की अराधना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें