फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के सम्मान से ही मिल सकती है अच्छी शिक्षा : महेशचंद्र

Fri, 26 Sep 2025 05:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद

सार

कांठ के कैसर जहां कयामुद्दीन इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा मेधावी विद्यार्थियों और एक उत्कृष्ट शिक्षक को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र, शील्ड और मेडल प्रदान किए गए। आयोजन से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांठ। भारत विकास परिषद शाखा कांठ के द्वारा प्रांतीय आह्वान पर चलाए जा रहे गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के क्रम में नगर के माननगर स्थित कैसर जहां कयामुद्दीन इंटर कॉलेज में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


परिषद के शाखा अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि शिक्षकों के सम्मान से विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा मिल सकती है। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने शिक्षकों, शिक्षिकाओं का सम्मान करना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष सचिव चौहान बंटी ने परिषद द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। कहा कि भाविप देश की सर्वोच्च सामाजिक संस्था है। मेधावियों का सम्मान, रक्तदान, पौधरोपण, चिकित्सा कैंप आदि कार्यक्रम कराए जाते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के छठवीं छात्र अर्पित कुमार, सातवीं के यश कुमार, आठवीं हर्षित कुमार, नौ वीं मोहम्मद सादिक, 10वीं के अमित कुमार, काजल, 11 वीं अभिषेक, अदिला और 12वीं की शबीहा, विनीता सहित कॉलेज के सर्वश्रेष्ठ शिक्षिक महेंद्र सिंह को परिषद की ओर से प्रशस्ति पत्र, शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया। संचालन शाखा के पूर्व अध्यक्ष व सचिव दीपक विश्नोई एडवोकेट और कॉलेज प्रधानाचार्य पंकज कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कॉलेज डायरेक्टर अशोक कुमार, प्रधानाचार्य पंकज कुमार, परिषद से महेशचंद्र गुप्ता, सुरेश चौहान, सचिन चौहान बंटी, दीपक चौहान, पंकज कुमार, दीपक विश्नोई एडवोकेट, सत्यपाल सिंह गुर्जर, राजेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन


.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें