फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जंगल में घास काट रही महिलाएं तेंदुआ देखकर भागीं

Sun, 09 Aug 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी। क्षेत्र के गांव मलकपुर सेमली के जंगल में रखा पिंजरा 15 दिन के बाद भी खाली है। क्षेत्र के गांव चांवड़, सुलतानपुर दोस्त , चंदूपुरा , सैंजनी , धींगरपुर , मूलावाहन आदि गांव में तेंदुआ किसानों को आते-जाते अक्सर दिखाई देता है। सरकड़ा विश्नोई के जंगल में लगभग दोपहर एक बजे कुछ महिलाएं पशुओं के लिए घास काट रहीं थीं। गन्ने के खेत में तेंदुए को देख वह अपनी चारे की गठरी छोड़ कर गांव की ओर भाग खड़ी हुईं। लाठी-डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीण उनकी चारे की गठरियों को उठवा कर लाए। ग्रामीणों ने वन विभाग को जंगल में तेंदुआ देखे जाने की सूचना दी ।
विज्ञापन



बंदेवाली मढैया गांव के पूर्व प्रधान अनिल कुमार विश्नोई ने बताया कि गांव की महिला संतोष देवी पत्नी डालचंद जंगल में गांव के सुरेंद्र सिंह के गन्ने के खेत में पत्ती उतार रही थी। तभी अचानक गन्ने के खेत से तेंदुआ निकला। तेंदुआ देखकर महिला खेत में बेहोश हो गई। महिला के साथ गांव का एक व्यक्ति पहले से ही वहां मौजूद था। उसने डंडा दिखाकर तेंदुए को भगाया और शोर मचाया। अन्य लोगों के आने पर तेंदुआ वहां से चला गया। बाद में परिजनों ने महिला को सुरजननगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पूर्व प्रधान ने बताया कि अब महिला की हालत में सुधार है। सूचना पर वन विभाग की टीम भी गांव में पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें