फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हेल्प डेस्क अधिकारी बनीं छात्राओं ने जाने पुलिस के कार्य

विज्ञापन
डिलारी । महिला हैल्प डैस्क अधिकारी बनी सोनम - फोटो : THAKURDWARA
विज्ञापन
डिलारी। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत शुक्रवार को डिलारी थाने में करीब 20-20 मिनट के लिए खुशी सुमन, सोनम व राधिका ने महिला पुलिस हेल्प डेस्क अधिकारी की कमान संभाली। इस दौरान महिला आरक्षी सोनम व शिखा ने उन्हें पुलिस के कार्य करने की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को थाने का भ्रमण कराकर कंप्यूटर पर एफआईआर दर्ज करना, जीडी लिखना, शस्त्र ग्रह, मैंस आदि कार्यों से भी अवगत कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के जटपुरा गांव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के पुलिस कैडेट्स को प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह व राजकीय इंटर कॉलेज अदलपुर के स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स को प्रधानाचार्य डा. एके सिंह ने थाना डिलारी का भ्रमण कराया गया।
इस दौरान महिला पुलिस हेल्प डेस्क अधिकारी बनीं छात्राओं ने मदद के लिए थाने पहुंची पीड़ित महिला की पीड़ा सुनी। साथ ही शिकायत को आगंतुक पंजिका में दर्ज करना सीखा। थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं के साथ कार्यालय पहुंच कर शस्त्रागार, कारागार, पुलिस आवास और स्टोर का भ्रमण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें