फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बच्चों के विवाद में महिलाओं को पीटा, चार के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। मिलक काजी गांव में बच्चों के विवाद की रंजिश में महिलाओं को पीटने के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मिलक काजी गांव निवासी दीपू की पत्नी राखी ने बुधवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीती 24 मई को उसके बच्चे खेलते हुए दूसरे पक्ष के दरवाजे पर चले गए, तभी विपक्षी किशनपाल, अवधेश, बब्ली और अमरीश ने उसकी सास और ननद को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, जमालपुर गांव में ई-रिक्शे में सवारी बैठाने के विवाद में चालक को पीटने के आरोप में दो सगे भाइयों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बहादरपुर गांव निवासी बंटी उर्फ अमित रिक्शा चालक है। वह बिलारी मिल रोड से जमालपुर अड्डे तक ई रिक्शा चलाता है। पीड़ित ने बुधवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीती 25 मई की दोपहर एक बजे वह मिल बिलारी अड्डे से अपने ई रिक्शा में सवारी बैठाकर जमालपुर गया था। वहां पहले से खड़े दोनों सगे भाइयों विपिन और अर्जुन ने उसका ई रिक्शा रुकवाकर लात-घूसों और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर राहगीरों के इकट्ठा हो गए। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने दोनों सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें