फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद पति को नशील गोलियां पहुंचाने जा रही महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला जेल में बंद पति को नशीली गोलियां पहुंचाने जा रही महिला को गेट पर तलाशी के दौरान पकड़ लिया गया। महिला ने गोलियां बैग की तली में गत्ते के नीचे छिपा रखी थीं। सिविल लाइंस थाने में महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मझोला थानाक्षेत्र की मंसूरी कालोनी निवासी हैदर अली मोबाइल लूट के आरोप में जिला जेल में बंद है। हैदर अली की पत्नी शबनम मंगलवार को उससे मुलाकात करने के लिए जेल गई थी। शबनम ने बैग में खाने पीने का सामान रख लिया था। इसके बाद वह जिला जेल में प्रवेश के लिए लाइन में लग गई। जेल कर्मी मुलाकातियों की तलाशी लेने के बाद उन्हें अंदर भेज रहे थे। शबनम का नंबर आया तो जेल कर्मियों को उसका बैग अजीब लगा। उन्होंने शबनम के बैग की तलाशी ली। महिला ने बैग में तली में गत्ते के नीचे नशीली गोलियां छिपा रखी थीं। जेल कर्मियों ने इसकी सूचना उच्च अफसरों को दी। जेल अधिकारी भी मौके पर आ गए और सिविल लाइंस थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। उसके बैग को भी कब्जे में ले लिया गया। बैग में 860 नशीली गोलियां थीं। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। महिला को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें