छह वर्ष पहले हुआ था प्रेम विवाह
ग्रामीणों के अनुसार जया और विनोद कुमार उर्फ कलुआ ने करीब छह वर्ष पहले ही प्रेम विवाह किया था। दोनों ही अलग-अलग बिरादरियों से ताल्लुख रखते हैं और वर्तमान में महदूद कलमी में ही रह रहे थे। दोनों के एक दो वर्ष का बेटा भी है। जया ने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला की फंदे से लटककर जान देने की सूचना मिली थी, जिस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। जांच में सामने आया है कि मृतक के पति ने भी फंदे पर लटककर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन उसे समय रहते लोगों ने बचा लिया। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर मिलती है तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - अपेक्षा निम्बाड़िया, सीओ, कांठ