फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर सोमवार की रात करीब 9:45 बजे बाइक पर अपने पति के साथ जा रहीं सावित्री देवी (48) अचानक सड़क पर गिर पड़ीं। पीछे से आ रहे ट्रक ने महिला को कुचल दिया। गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बरेली के थाना मीरगंज के गांव हुरहुरी निवासी शिवनारायण सोमवार की रात करीब 9:45 बजे बाइक से रुद्रपुर जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनकी पत्नी सावित्री देवी और पुत्रवधू भी बैठी हुई थीं। पुलिस के अनुसार नैनीताल हाईवे स्थित कौशलगंज रेलवे क्रॉसिंग के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान पीछे बैठी सावित्री देवी बाइक से उछलकर हाईवे पर गिर गईं।
पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। सूचना पर रूद्र-बिलास चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गंभीर हालत में करीब 10:15 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है। ट्रक कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें