मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने एक महिला पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित युवक ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने फेबसुक पर अपने नाम से आईडी बना रखी है। एक सप्ताह पहले उसकी फेसबुक आईडी के मैंसेजर पर एक महिला का मैसेज आया। कुछ देर बाद महिला ने वीडियो कॉल भी किया। इसके बाद उसने दस हजार रुपये की मांग शुरू कर दी। इनकार करने पर उसने फोन काट दिया। पीड़ित ने बताया कि कुछ देर बाद एक युवक का फोन आया। आरोपी ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। आरोपी ने उसे धमकी दी कि महिला से बात करके रुपये दे दो, वरना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। आरोपी ने पीड़ित को झूठे फंस में फंसाने की धमकी भी दी।
एसएसपी बबलू कुमार ने कटघर थाना प्रभारी को प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।