फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: गन्ने के खेत में महिला से दुष्कर्म, आरोपी हिस्ट्रीशीटर मतलूब अहमद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 30 Nov 2022 08:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, मुरादाबाद

सार

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर मतलूब अहमद के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार कोपुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कांठ में खेत गई महिला के साथ हिस्ट्रीशीटर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मतलूब अहमद ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर कांठ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

विज्ञापन

कांठ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2013 में हुई थी। कुछ समय के बाद ही उसके पति की मौत हो गई थी। तभी से वह अपने घर पर अकेली रहती है। 28 नवंबर 2022 की शाम वह अपने खेत पर गई थी। जहां उसे मतलूब अहमद मिल गया, जोकि कांठ थाने का हिस्ट्रीशीटर और पूर्व जिला पंचायत सदस्य है। उसे अकेला देखकर मतलूब उसे जबरन हाथ पकड़कर गन्ने के खेत में ले गया और यहां तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

 

महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला कांठ थाने की डेहरा चौकी पहुंची। आरोप है कि यहां उसकी कोई भी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह कांठ थाने आई और कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर मतलूब अहमद के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार कोपुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें