फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

मुरादाबाद-काशीपुर मार्ग गांव चकबेगमपुर के पास टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पूजा (27) की मौत हो गई, जबकि उसकी दो बेटी और ममेरा भाई विशाल घायल हो गया। पूजा ममेरे भाई के साथ कटघर थाना क्षेत्र स्थित अपने घर जा रही थी।
विज्ञापन

भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव बीजना निवासी विशाल सागर अपनी फुफेरी बहन पूजा पत्नी विशेष कुमार को बाइक से कटघर थाना क्षेत्र रफातपुर गांव स्थित उसके घर छोड़ने जा रहा था। पूजा के साथ उसकी दो बेटी प्रियांशी (5) व मानवी (1.5) भी साथ थी। जब विशाल गांव चकबेगमपुर के पास पहुंचा तो मुरादाबाद की ओर जा रहे एक टैंकर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पूजा की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी और उसका ममेरा भाई घायल हो गए। हादसे के बाद चालक टैंकर सहित भाग गया। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से टैंकर का फोटो भी खींच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें