मझोला क्षेत्र में 15 फरवरी को सीए श्वेताभ तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी शालिनी तिवारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने ललित कौशिक समेत उसके सहयोगी केशव सरन शर्मा और खुशवंत सिंह को आरोपी बनाते हुए जेल भेज दिया था। वही दूसरा मुकदमा विहिप के महानगर सहमंत्री संतोष पंडित के ऊपर हुए जानलेवा हमला करने के आरोप में मझोला में 12 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें ललित कौशिक एवं अन्य को आरोपी बनाया गया था। दोनों ही मुकदमों की सुनवाई अब एडीजे 14 मनीष कुमार की अदालत में की जा रही है। जिला शासकीय अधिवक्ता नितिन गुप्ता और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव अग्रवाल ने बताया कि न्यायिक अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण मुकदमों की सुनवाई नहीं हो पाई। अब इन दोनों ही मुकदमों की सुनवाई के लिए 21 दिसंबर निर्धारित की गई है। संवाद