फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर हड़पी नकदी और जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला के साथ दुकानदार ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। पीड़िता का आरोप है कि इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उससे नकदी और जेवर हड़प चुका है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति 24 मई को ससुर के साथ सऊदी अरब गए थे। पति की गैरमौजूदगी में वह कटघर थानाक्षेत्र के रहमतनगर निवासी शाहनवाज उर्फ शानू की दुकान से घरेलू सामान लेने गई थी। इस दौरान आरोपी ने उससे बातचीत में पति-ससुर के बारे में जानकारी ली। 26 मई की सुबह करीब 11 बजे वह अपने बच्चों के साथ घर में मौजूद थी। इसी दौरान वहां शानू आ गया। वह आरोपी के लिए चाय बनाने लगी। तभी आरोपी ने महिला के बच्चों को दुकान से चीज लेने के लिए भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ डाल दिया जिसे पीकर महिला बेहोश हो गई। आरोप है कि शानू ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। महिला होश में आई तो आरोपी ने धमकी दी कि उसने वीडियो बना लिया है। अगर कहीं शिकायत करेगी तो वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद आरोपी शाहनवाज उर्फ शानू 10 जून और 17 जून को नैनीताल और एक जुलाई को मसूरी ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उससे सोने चांदी के जेवर और 1.26 लाख रुपये भी हड़प चुका है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
-
पति की हत्या करने के लिए आरोपी ने बनाया दबाव
मुरादाबाद। पीड़िता ने दर्ज कराए केस में बताया कि पांच जुलाई उसके पति और ससुर सऊदी अरब से वापस आ गए। 20 जुलाई को पति अपने दोस्त के भाई की मंगनी में गए थे। इसी दौरान आरोपी ने कॉल कर महिला को एक कैफे में बुला लिया। आरोपी ने महिला को जहर की शीशी दे दी। आरोपी ने पीड़िता पर दबाव बनाया है कि वह अपने पति को जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दे। इसके बाद वह शादी कर लेगा। इसके बाद पीड़िता डर गई और उसने खुद ही जहर खा लिया। परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया उपचार के बाद वह ठीक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें