फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र की एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि एक मई की रात वह अपने घर में अकेली थी। उस वक्त उसका पति रिश्तेदारी में गया था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक तमंचा लेकर घर में पहुंच गया। आरोप है कि उसने डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मूंढापांडे थाना प्रभारी को इस मामले में जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें