फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने की अफवाह, तीमारदारों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडल रेल चिकित्सालय में ऑक्सीजन खत्म होने की सूचना पर भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। हालांकि बाद में हकीकत जान वे शांत हो गए।
विज्ञापन

घटना शनिवार शाम साढ़े चार बजे की है, मरीजों के तीमारदारों को पता लगा कि रेल चिकित्सालय में ऑक्सीजन खत्म हो गई है। इस पर परिजनों की चिंता में परेशान होकर वे अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे मुख्य चिकित्साधीक्षक ने लोगों को हकीकत बताई कि रेलवे अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। इसी बीच पहुंची आरपीएफ की टीम भरे ऑक्सीजन के सिलिंडर दिखाए। तब लोग शांत हुए। उधर, मरीज चंद्रकली और विजय कुमार गुप्ता के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक रेलवे अस्पताल में कोरोना संक्रमित 44 मरीज भर्ती हैं। वहां पांच डॉक्टरों की टीम नर्सिंग स्टाफ के साथ 24 घंटे तैनात है। प्रबंधन का कहना है कि कोरोना संक्रमित मरीजों से तीमारदारों के मिलने पर रोक है, जबकि कुछ लोग जबरन मिलने की कोशिश करते हैं। इसी को लेकर शनिवार को हंगामा हुआ। रेलवे अस्पताल की घटना पर जिलाधिकारी ने भी संज्ञान लेकर सीएमएस से बात की है।
विषम परिस्थितियों में भी नहीं थी ऑक्सीजन की कमी
सीएमएस डॉ. जगदीश चंद्र का कहना है कि अब तो अस्पताल में ऑक्सीजन की भरपूर सप्लाई है। जब सप्लाई कम थी तब भी उन्होंने कमी नहीं होने दी। पहले ही फिलिंग स्टेशन से सिलिंडर भरकर मंगा लिए जाते थे। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ दिन रात मरीजों की देखरेख में लगे हैं। इसके बावजूद इस प्रकार की अफवाह फैलाई जा रही है। इससे कोरोना मरीजों की सेवा में जुटे डॉक्टरों का मनोबल गिरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें