फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटों को एडिट करके महिला के साथ छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। महिला के फोटो अश्लील बनाकर महिला को ब्लैकमेल और छेड़खानी करने का एक मामला शुक्रवार को सामने आया है। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। नगर के हासमपुर चौराहे स्थित एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर में कहा कि उसने अपना मोबाइल फोन कुछ दिन पहले बेचा था। उसमें उसके कुछ फोटो रह गए थे।
विज्ञापन

मोबाइल किसी प्रकार से पड़ोस में रहने वाले युवक जुनैद के पास पहुंच गया। आरोपी युवक ने उस मोबाइल से फोटो निकाले और उन्हें एडिट कर अश्लील बना दिया। इसके बाद आरोपी उसे अश्लील फोटो भेजकर ब्लैकमेल करने लगा और पैसे भी मांगे। जब महिला आरोपी से बात करने पहुंची तो उसने अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं।
महिला ने आरोपी युवक से काफी मिन्नत की, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। थाना प्रभारी योगेंन्द्र कृष्ण यादव ने बताया कि महिला की रिपार्ट दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें