फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे प्रभावित रहेगी सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गेल (इंडिया) लिमिटेड की करणपुर-मुरादाबाद-काशीपुर-रुद्रपुर गैस पाइप लाइन की मरम्मत कार्य के लिए 36 घंटे सीएनजी की आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी टोरेंटो गैस के उपाध्यक्ष संचालन अनादि दीक्षित और उपाध्यक्ष विपणन केतन प्रधान ने संयुक्त रूप से दी है।
विज्ञापन

टोरेंटो गैस कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि गैस पाइप लाइन 11 अप्रैल को सुबह छह बजे से 12 अप्रैल को शाम छह बजे तक बंद हो रहेगी। इससे सीएनजी की आपूर्ति बाधित हो जाएगी।
हालांकि उपभोक्ताओं को दिक्कत न हो इसके लिए छह सीएनजी स्टेशनों पर आपातकालीन सेवाओं, ऑटो और सरकारी वाहनों के लिए सीमित आपूर्ति उपलब्ध करा दी गई है। इनमें धन्नूपुरा सीएनजी स्टेशन, कांठ फिलिंग स्टेशन-कांठ, बालाजी फिलिंग स्टेशन-चंदौसी, एएसएचपी फिलिंग स्टेशन-ठाकुरद्वारा, गरीब नवाज फिलिंग स्टेशन-संभल हाईवे और सर्व शिवा फिलिंग स्टेशन-बिलारी हैं। उन्होंने बताया है कि शटडाउन के दौरान घरेलू पीएनजी ग्राहकों की गैस आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें