कुंदरकी। कुंदरकी थाना क्षेत्र के मिलक बसेरा निवासी कलावती (45) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई थी। विदित हो कि नौ नवंबर की दोपहर में कलावती कूड़ा डालने को गई थी, तभी घूर की जगह को लेकर गांव की ही राजवती, उपासना और शोभा से विवाद हो गया था। आरोप है कि इन महिलाओं ने कलावती के साथ मारपीट की। आरोप है कि राजवती ने कलावती के सिर में लोहे की परात से हमला कर उसके घायल कर दिया था। इस घटना के वक्त कलावती की बेटी के लग्न लेकर परिजन गए हुए थे।
ग्रामीणों ने बेहोशाी की हालत में उसको मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन कलावती को ऋषिकेश एम्स में ले गए तो वहां के डॉक्टरों ने बताया कि सिर में गंभीर चोट है। इसके बाद परिजनों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान कलावती दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं पुलिस ने महिला के पति यादराम की तहरीर पर आरोपी मां-बेटी समेत तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जसपाल सिंह का कहना कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराएं लगाई जाएंगी।