फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बाल दिवस पर कन्या इंटर कॉलेज में हुई खेल प्रतियोगिता

विज्ञापन
बिलारी के शंकर सहाय कन्या इंटर कॉलेज में खेल प्रतियोगिता के दौरान बैठीं ​​शि​क्षिकाएं-संवाद
विज्ञापन
बिलारी। शंकर सहाय हर सहाय कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार सुबह बाल दिवस के मौके पर खेल प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उदघाटन कॉलेज प्रधानाचार्या सुनीता राठौर ने किया। उन्होंने बाल दिवस के बारे में विस्तार से बताया। कॉलेज में हुई खेल प्रतियोगिता के दौरान म्यूजिकल चेयर गेम में ममता ने पहला, अजमी ने दूसरा और उरूबा ने तीसरा स्थान पाया। मकड़ी दौड़ में राखी ने पहला, प्रियांशी दूसरा और पायल ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग मेढ़क दौड़ में रश्मि ने पहला, अकांक्षा ने दूसरा और गुंजन ने तीसरा स्थान पाया। भाषण प्रतियोगिता में वर्षा, मंतशा, अलीशा, निधि और अंजलि को बेहतर प्रस्तुति पर सम्मानित किया गया। नृत्य प्रतियोगिता में गुंजन, संगम,कामिनी, महक, सानिया, नंदनी,चाहत, कशिश, अजमी,महक आदि ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में नाहिद कमर, रीमा मौर्य, फिरदौस, अफ्सा परवीन, सीमा वर्मा, प्रिया मिश्रा, अंजु शर्मा, राकेश कुमार आदि शिक्षकों का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें