फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी सूचना, मेरे पति की हत्या कर दी, युवक अस्पताल में मिला जिंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि दो लोगों ने उसके पति की हत्या कर दी है। लाश अस्पताल की मोर्चरी में रखी है। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी पंचनामा भरने अस्पताल पहुंचे तो युवक जिंदा मिला।
विज्ञापन

मझोला के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने सोमवार को मझोला थाने पर तहरीर दी, जिसमें उसने बताया कि उसका ननदोई दो दिन पहले पति को बुला कर अपने साथ ले गया था। महिला ने आरोप लगाया कि ननदोई ने अपने साथी के साथ मिलकर पति पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां पति की मौत हो गई है। महिला की सूचना पर थाना प्रभारी ने एक दारोगा को पंचनामा करने के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी। एक दारोगा पुलिस टीम लेकर आरोपियों की तलाश में उसके घर के लिए रवाना हो गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि शराब पीने के बाद युवक छत से गिर गया था। घायल होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस पड़ताल में युवक जिंदा निकला है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि युवक के पिता पुलिस विभाग में सिपाही हैं। वह बरेली में तैनात हैं। उन्होंने भी पुलिस को सूचना देकर बताया कि उनका बेटा जिंदा है। बहू रिश्तेदारों को फंसाना चाहती है। इसलिए उसने पुलिस को गलत सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें