ठाकुरद्वारा। 50 लाख की मांग पूरी न करने पर महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर पति सहित 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के मोहल्ला बहेड़ावाला निवासी महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसकी शादी तीन मार्च 2024 को ठाकुरद्वारा के गांव शिवनगर पत्थर खेड़ा निवासी शमशाद हुसैन के साथ हुई थी। शादी में दिए गए दहेज से उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। उन्होंने मायके से 50 लाख रुपए लाने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। मांग पूरी न करने पर वे उसका उत्पीड़न करने लगे। जिस पर उसके परिवार वाले ससुराल में आए और उसे 15 फरवरी को वहां से अपने घर ले गए। उसके ससुराल वाले फिर मायके में आए उस पर 50 लाख देने पर जोर देने लगे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने उसे दूसरी शादी करने की धमकी देनी शुरू कर दी। आरोप है कि 10 अप्रैल को उसके पति ने कोर्ट परिसर में उसे तीन तलाक तलाक दिया। पुलिस ने इस मामले में शमशाद हुसैन, उसके परिजनों समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।