फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने उसके ससुराल वालों पर दहेज की खातिर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

जनपद रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र के ग्राम निवासी पीड़ित के अनुसार उसने 6 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री की शादी भगतपुर क्षेत्र के ग्राम निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है की शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर उसकी पुत्री को परेशान करते थे व उसके साथ मारपीट की जाती थी। मायके वालों के अनुसार उन्हें मंगलवार की दोपहर में सूचना मिली कि उनकी बेटी की तबीयत खराब होने के कराण अस्पताल में उसकी मौत हो गई है। आरोप लगाया कि महिला के पति ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर उसे जबरन जहर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची व शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला का एक 4 वर्षीय पुत्र है। इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है एवं तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें