ठाकुरद्वारा। शादीशुदा व्यक्ति ने धोखा देकर दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव रतूपुरा निवासी महिला ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उसका विवाह 27 नवंबर 2024 को गांव पंडितपुर निवासी जयकुमार के साथ हुआ था। महिला के अनुसार शादी में मिले दहेज से पति और ससुराल वाले उससे खुश नहीं थे। उसका उत्पीड़न करते थे। उन्होंने 23 मार्च 2024 को उसे गर्भवती हालत में मारपीट कर अपने घर से निकाल दिया। जिसकी रिपोर्ट उसने पुलिस में दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार 16 फरवरी को उसके मोबाइल फोन पर प्रीति नाम की एक महिला ने फोन कर कहा कि वह पांच वर्ष से जयकुमार के साथ गाजियाबाद में रहती है उसने उसे पर जय कुमार से तलाक लेने को कहा। आरोप है कि जयकुमार और उसके परिवार के लोगों ने उसकी और उसके बच्चे की जिंदगी को बर्बाद कर दिया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी जयकुमार, दलबीर सिंह, अजय कुमार, प्रवेश देवी, गांव गढ़वाला निवासी जगबीर सिंह और गाजियाबाद के लाल कुआं निवासी प्रीति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद