फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र के गागन वाली मैनाठेर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर मायके वाले आ गए और उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिलारी क्षेत्र के रामनगर गंग निवासी शकूर अली की बेटी सरताज की मझोला क्षेत्र के गागन वाली मैनाठेर निवासी अशरफ के साथ शादी हुई थी। शकूर अली ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले उसकी बेटी को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे।
पिता का आरोप है कि तीन दिन पहले उसकी बेटी को अशरफ, राशिद और शहनाज ने जहरीला पदार्थ खिला दिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मझोला थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें