फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रसव के दौरान महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। नया मुरादाबाद सेक्टर-5 में क्योर हॉस्पिटल में शुक्रवार की रात प्रसव के दौरान रीना कुमारी (31) की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन भड़क गए और उन्होंने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

मैनाठेर के नरोदा निवासी ऋषि कुमार ने बताया कि बहन रीना गर्भवती थी। शुक्रवार को सुबह क्योर हॉस्पिटल में प्रसव के लिए बुलाया था। ऋषि का आरोप है कि प्रसव के दौरान रीना की तबीयत बिगड़ गई थी लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने समय रहते सही जानकारी नहीं दी। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल का स्टाफ और संबंधित डॉक्टर मौके से गायब हो गए जिससे परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया। रीना के पति नन्हे सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है। सीओ हाईवे पर राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



नवाजत को देख हर आंखें हुई नम
मैनाठेर। रीना ने शुक्रवार की रात एक बच्ची को जन्म दिया लेकिन इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की शाम शव गांव नरोदा पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और आस-पास मौजूद ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। रीना अपने पीछे देव (7), अनाया (3) समेत एक दिन की बच्ची छोड़ गई है। एक दिन की नवजात बच्ची को नानी की गोद में देख गांव के लोग भी भावुक हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें