फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फसल नष्ट करने के विरोध करने पर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव सुंदर नगर भूतखेड़ा में खड़ी वरसीन की फसल को ट्रैक्टर से जोत कर नष्ट कर दिया। विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पिता-पुत्रों सहित तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी लच्छो देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसके पति 15 जनवरी को तारीख पर गए हुए थे। तभी गांव के पूरन सिंह, उनके पुत्र हेमेंद्र और सुनील ट्रैक्टर लेकर खेत में आ गए। खेत में खड़ी वरसीन की फसल को ट्रैक्टर से जोतने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और खेत में खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट कर दी। सूचना पर 112 डायल पुलिस मौके पर आई तो आरोपी ट्रैक्टर लेकर वहां से भाग गए। पुलिस ने सोमवार को महिला की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें