फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घास काटने गई महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव भरतावाला के जंगल में घास काटने गई गांव की महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी बिहारी सिंह की पत्नी सुमन देवी ( 50) 17 जनवरी को पशुओं के लिए जंगल में घास काटने के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। उसके पति रिश्तेदारी में कहीं बाहर गए हुए थे। पति ने 18 जनवरी को रिश्तेदारी से वापस लौटे तो उन्होंने घर पर पत्नी को नहीं देखा तो पहले परिवार वालों से जानकारी ली। उनका एक बेटा राजू घर पर रहता है। जबकि दूसरा बेटा मुकेश बाहर काम करता है।
उन्होंने जंगल में गांव के लोगों के साथ अपनी पत्नी सुमन देवी की तलाश की तो वह खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। परिवार वाले उसे काशीपुर के निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा का कहना है कि इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। शिकायत मिली तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें