फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबादः सकारात्मक सोच ने दिया साथ, 103 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना को दी मात

Wed, 07 Oct 2020 02:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
पवन कुमार मिश्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

टीएमयू में भर्ती मुरादाबाद मंडल के सबसे उम्रदराज 103 वर्षीय पवन कुमार मिश्रा ने कोरोना को मात देकर जंग जीत ली। बुजुर्ग को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उनका हौसला और सकारात्मक सोच देख टीएमयू के चिकित्सकों ने उनको सलाम किया। 

विज्ञापन


टीएमयू कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी डा. वीके सिंह ने बताया कि 22 सितंबर को कोतवाली संभल निवासी 103 वर्षीय पवन कुमार मिश्रा टीएमयू में भर्ती हुए। उनको बुखार और सांस लेने में परेशानी थी। ऑक्सीजन सपोर्ट पर उनको भर्ती कराया गया। आरटीपीसीआर सैंपल में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

उम्रदराज होने के कारण उनको आईसीयू में शिफ्ट किया गया। तब उनका एसपीओ लेवल 86 फीसदी और हीमोग्लोबिन 6.4 था। प्लेटलेट्स भी कम थे। उनको दो यूनिट ब्लड के साथ प्लेटलेट्स के जंबो पैक चढ़ाए गए।
विज्ञापन


डा. वीके सिंह ने बताया कि डाक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ की निगरानी में पवन कुमार मिश्रा की तेजी से रिकवरी हुई। एक अक्टूबर को उनको एचडीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया। उनका ऑक्सीजन लेवल 98 फीसदी पर आ गया। तीन अक्टूबर को ऑक्सीजन सपोर्ट भी हटा दिया। 

बुजुर्ग ने सकारात्मक सोच और बेहतर चिकित्सा से कोरोना को 15 दिन में मात दे दी। टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन और ग्रुप वाइस चेयरमैन मनीष जैन ने सभी डाक्टरों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ  और सहायक स्टाफ  को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा स्टाफ के अथक प्रयासों से पवन कुमार मिश्रा स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें