फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मां महागौरी से खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। चैत्र नवरात्र में बृहस्पतिवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने माता महागौरी से अपने और परिवार की खुशहाली व सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

भक्तों ने पूजा अर्चना के बाद अपने घरों पर कन्याओं को बुलाया। उनके चरण धोकर उन्हें भोजन ग्रहण कराया। उन्हें उपहार दिया। इस दौरान भक्तों ने माता के जयकारे भी लगाए। जबकि कुछ भक्त शुक्रवार को माता सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर अपनी व्रत पूरा करेंगे। भक्तों ने घरों पर पूजा अर्चना के बाद अपने क्षेत्र के मंदिरों में पहुंचकर माता की मूर्ति को प्रसाद चढ़ाया। माता के जयकारे लगाए और आरती की। शाम को मंदिरों में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया।
नगर के तहसील स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर, श्री राम दुर्गा मंदिर, खाकेश्वर मंदिर, वेदांत मंदिर, होलिका मंदिर, छहराया स्थित शिव मंदिर, सहित नगर के सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर माता से अपने और अपने परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। शाम को महिलाओं ने मंदिरों में भजन कीर्तन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें